हादसे में मृत महिला के भतीजे ने कराया मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, जून 22 -- मंगलवार शाम नोएडा से गांव लौट रहे टैंपो सवार महिला की मौत मामले में मृतका के भतीजे ने अज्ञात पिक अप बोलेरो दूध वाहन व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। खुर्जा नगर कोतवाली के गांव समसपुर निवासी सौरभ ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया। कि मंगलवार शाम को उसका चाचा सुरेश अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ नोएडा से अपने टैंपो से गांव लौट रहे थे। टैंपो में अन्य सवारी भी थी। ककोड़ के सिकंदराबाद रोड़ पर अज्ञात पिक अप बोलेरो दूध वाहन ने जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे उसकी चाची की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सवारी टैंपो से उतरकर चली गई। दिव्यांग चाचा का हायर सेंटर में उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.