हादसे में मृत परिवार को दी आर्थिक सहायता
गाजीपुर, मई 14 -- गाजीपुर। थाना कोतवाली में तैनात आरक्षी रमन सिंह का सड़क हादसे में घायल होने के बाद 9 अप्रैल को वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में निधन हो गया। वे गोरखपुर के निवासी थे और छह अप्रैल की मध्यरात्रि को बिरनो क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। बुधवार को एसपी डॉ. ईरज राजा ने मृतक आरक्षी की पत्नी को 18.76 लाख का चेक सौंपा। वहीं मां को कर्मचारियों की ओर से एकत्र की गई दस लाख की सहायता राशि सौंपा। उन्होंने परिवार से संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.