उन्नाव, अप्रैल 3 -- औरास। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में मृत व्यक्ति की कार से मिले 1 लाख 24 हजार रुपये औरास थाना पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिए। लोधाटिकुर गांव के पास 27 मार्च की शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टकरा गई थी। हादसे में जिला बुलंदशहर के पठान टोला पहासू निवासी चेयरमैन पति अजमल उर्फ छोटे तथा कार चालक मोहम्मद रजा की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस को कार से 1 लाख 24 हजार रुपये मिले थे, जिसकी सूचना परिजनों को दी गई थी। शुक्रवार 3 अप्रैल को मृतक के पुत्र तलहा औरास थाने पहुंचे, जहां प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार कुशवाहा की मौजूदगी में एसआई महेंद्र सिंह ने पूरी धनराशि उन्हें सुपुर्द कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.