हादसे में मृत किशोर के शव का कराया पोस्टमार्टम
मिर्जापुर, जून 9 -- हलिया। क्षेत्र के बरी गांव में रविवार रात सड़क हादसे में किशोरी की मौत और तीन लोग जख्मी हो गए थे। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। क्षेत्र के धोबहा देवघटा गांव निवासी 40 वर्षीय पवन कुमार और 39 वर्षीय रंजीत रविवार रात बाइक से हलिया किसी कार्य के लिए जा रहे थे। जैसे ही बरी गांव के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर दीघिया गांव निवासी 17 वर्षीय गोलू और बसुहरा गांव निवासी 15 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र वनस्पति सवार थे, जो हलिया से बसुहरा की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक विवेक ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.