कुशीनगर, मार्च 10 -- पडरौना, निज संवाददाता।पडरौना कोतवाली के एका नर्सरी के समीप एक दिन पूर्व अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान सोमवार की सुबह हुई। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया है।पडरौना-रामकोला मार्ग पर एका नर्सरी के आगे शीतल फर्नीचर की दुकान के सामने रविवार की सुबह एक अधेड़ 50 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पीआरवी की सूचना पर हल्का दरोगा सचिन दिवाकर, सिपाही मनोज यादव, बृजेंद्र यादव व विवेक मौर्या आदि पुलिस टीम ने शव का शिनाख्त करने में जुटे रहे, लेकिन उसका शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक के परिवारीजनों ने शव का पहचान कर कोतवाली पहुंची।...