फतेहपुर, मार्च 6 -- बहुआ, संवाददाता। शादी से गांव लौटने में हादसे का शिकार हुए चार दोस्तों की मौत पर सपा सांसद परिजनों से मिलने पहुंचे। कोर्ट से डंफर मालिक और चालक पर केस दर्ज कराने का आश्वासन दिया। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ आरोप मढ़ते हुए न्याय की गुहार लगाई।ललौली थाना क्षेत्र के सिंधाव गांव के रहने वाले सुखराज, आकाश यादव, धर्मपाल, सौरभ द्विवेदी तथा बिंदकी के दुगरेई निवासी गजराज 20 फरवरी को दो बाइकों में सवार होकर बहुआ कस्बा निमंत्रण में गए थे। रात में दस बजे दो बाइकों से गांव लौटते वक्त मेवली मोड के पास बांदा टांडा हाइवे में डंफर को ओवरटेक कर आगे निकले तो सामने से आए वाहन से दोनो बाइके आपस में टकरा गई। जिससे चारो दोस्त सड़क में गिर गए और मौत हो गई थी। शुक्रवार को सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, सपा नेता महेन्द्र बहादुर, संतोष द्विवेदी, वीरें...