अल्मोड़ा, मई 8 -- अल्मोड़ा। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के माता-पिता को 13.51 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। यह आदेश मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण जिला न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय की अदालत ने दिए हैं। अधिवक्ता महेश चंद्र व प्रेम आर्या ने बताया कि मामला जून 2022 का है। सुनोली अल्मोड़ा निवासी दीवान सिंह भाकुनी और गोविंदी देवी ने न्यायालय में वाद दायर किया था। कहना था कि 14 जून को उनका पुत्र मनीष भाकुनी बाइक से जागेश्वर मंदिर से वापस लौट रहा था। अपराह्न तीन बजे अल्मोड़ा-बाड़ेछीना मार्ग के दल बैण्ड के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। वाहन कैलाश चन्द्र निवासी पनुवानौला भनोली अल्मोड़ा चला रहा था। दुर्घटना में गंभीर चोटें आने के कारण मनीष की मृत्यु हो गई। इसके बाद मृतक के माता-पिता ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.