गुड़गांव, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। मारुति कुंज में सोमवार को स्कूल वैन चालक की लापरवाही से आठ साल के मासूम की मौत के बाद बुधवार को आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राकेश निवासी गांव मांगुरा, जिला मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस ने वैन भी कब्जे में ली है। मृतक बच्चे की पहचान आठ वर्षीय शिवांश त्रिपाठी के रूप में हुई है। शिवांश के पिता, जो मारुति कुंज के श्याम कुंज में किराए पर रहते हैं, उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को उनका बेटा स्कूल से आने के बाद पास की ही एक किराना दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। जब वह दुकान से घर वापस लौट रहा था, तभी गली में एक चालक स्कूल वैन को बैक (पीछे) कर रहा था।चालक ने बिना पीछे देखे वैन को तेजी से बैक किया, जिससे शिवांश को जोरदार टक्कर लगी और वह जमीन पर गिर गया। चालक ने गाड़ी रोकने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.