शामली, दिसम्बर 4 -- कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी रामकिशन अपने 14 वर्षीय पुत्र शिवा सहित अन्य लोगों के साथ शाहपुर से गांव दिनकरपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा सवार 14 वर्षीय शिवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शिवा के शव को कस्बे में लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के अनुसार, शिवा कस्बे के हिंदू इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। उसकी असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.