नोएडा, जनवरी 19 -- रबूपुरा। ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार होकर मायके से लौट रही महिला और उसके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और एक अन्य महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अनुसार खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र के आगराई गांव निवासी महिला सविता अपने बेटे लोकेश और जेठानी विमला देवी के साथ अपने मायके फलेदा गांव में भतीजे की मौत पर शोक व्यक्त करने गई थी। वहां से तीनों एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक कस्बा रबूपुरा के नजदीक फलेदा मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 36 वर्षीय सविता की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.