हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत, मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- हापुड़ जनपद के गांव ततारपुर निवासी जशवीर पुत्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि चार मार्च को उसकी माता कश्मीरी देवी, भांजे आसू, भतीजी प्रिया, भाभी कमलेश व बहन ओमवीरी रिंकू के साथ केंटर से बाबा मोहनराम मंदिर राजस्थान जा रहे थे। जब केंटर सिकंदराबाद के दनकोर रोड स्थित निजामपुर पुलिस चौके से आगे पहुंचा, तभी केंटर सवार सभी लोग लघुशंका के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान उसकी माता कश्मीरी देवी को सिकंदराबाद की ओर से एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी माता गंभीर रूप से घायल हो गयी। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान माता की मौत हो गयी।कोतवाली निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.