प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 16 -- कुंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां गांव निवासी कोनैन अख्तर ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि उसके चाचा मो. कामरान 13 दिसंबर की शाम करीब अपनी कार घर से रायबरेली जा रहे थे। मो. कामरान के साथ उनकी पत्नी शायरा बानो, बेटा मो. माज थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ हाइवे पर ब्रम्हौली के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे सभी लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में ऊंचाहार ले जाने पर शायरा की मौत हो गई। कोनैन अख्तर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.