हादसे में महिला की मौत, टैंकर चालक पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- जैतीपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद मृतका के दामाद ने टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तिलहर निवासी ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि उनकी सास शिमला देवी 24 जुलाई को ई-रिक्शा से गढ़िया रंगीन जा रही थीं। आरोप है कि तेज रफ्तार टैंकर ने गलत दिशा में आकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे शिमला देवी समेत कई लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 25 जुलाई को उनकी मौत हो गई। परिवार अंतिम संस्कार में व्यस्त होने के कारण तत्काल तहरीर नहीं दे सका। थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया कि टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.