भदोही, फरवरी 26 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जीटी रोड औरंगाबाद गांव के सामने बुधवार देर रात ट्रक ने स्कार्पियों में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे महाराष्ट्र प्रांत निवासी 56 वर्षीय शांति लाल की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी शांतिलाल पुत्र मोहनलाल अपने साथियों दिलीप, उमर और सालिकराम यादव के साथ स्कार्पियो से दर्शन-पूजन के लिए प्रयारागज आए थे। बुधवार रात वह कार से वाराणसी के लिए निकले। रात में करीब दो बजे थाना क्षेत्र के जीटी रोड औरंगाबाद पहुंचने पर ट्रक चालक ने वाहन को बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे मौके पर ही तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। जहां पर डाक्टरों ने शांति ल...