हादसे में बेगूसराय के युवक की समस्तीपुर में मौत
बेगुसराय, मई 13 -- बछबाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मण राम की सड़क हादसे में मौत हो गई । वह शंकर राम का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह सदर अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चचेरा भाई मुकेश कुमार ने बताया कि वह समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रांडा गांव ससुरालगया था। अपनी तीन माह की बच्ची के लिए दवाई लेने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए दलसिंहसराय के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को रातभर अपने घर पर ही रखा। बुधवार की सुबह सदर अस्पताल लाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.