सुल्तानपुर, अप्रैल 12 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुई सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पुत्र खालिसपुर डींगुर निवासी रामगोपाल की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। उनके पिता झिनकूराम मौर्य साइकिल से दूध लेने डेरी जा रहे थे। इसी दौरान खालिसपुर डींगुर मार्ग पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक के चालक मनीराम निषाद निवासी सहिनवा ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें एंबुलेंस द्वारा सीएचसी दोस्तपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.