हादसे में बिजली कर्मी समेत दो घायल, रेफर
भदोही, मई 12 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रोड स्थित सीता बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिजली लाइनमैन विनोद उपाध्याय एवं पारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। विनोद उपाध्याय, जो लालानगर विद्युत फीडर पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं, सोमवार को केबल जलने की सूचना पर अपने साथी पारी यादव निवासी ककराहीं के साथ केबल बदलने जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर रोड स्थित सीता बाबा मंदिर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में कनीय अभियंता और लाइनमैन हुए घायल घटना के बाद आसपास के लोगों ने पीआरबी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दीवान नुमान सिद्दीकी ने अपने सहयोगियों की मदद से दोनों घायलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.