आजमगढ़, मई 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार के समीप शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। घटना के समय वे बाइक से बहन की ससुराल से घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद गांव निवासी 45 वर्षीय अरविंद सिंह फौज से सेवानिवृत हुए थे। वे वर्तमान में रेलवे विभाग में गार्ड की नौकरी करते थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी बहन सुनीता के घर दो दिन पूर्व शादी थी। अरविंद सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बहन की ससुराल में आयोजित शादी में शामिल होने गए थे। यह भी पढ़ें- हादसे में जख्मी की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत शनिवार की सुबह वे अकेले ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। महराजगंज क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार क...