हरदोई, जनवरी 1 -- हरदोई। हरदोई बावन रोड पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज हरदोई लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरियावां थानाक्षेत्र के ग्राम लौहकनपुर निवासी अभिनव कुमार हरियावां चीनी मिल में वेल्डिंग का काम करते थे। बुधवार की रात वे अपनी ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के ओदरा गांव गए थे। गुरुवार की सुबह ससुराल से लौट रहे थे। तभी कोतवाली शहर क्षेत्र के बावन रोड पर निजी अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिनव को लोगों और पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाल संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.