हादसे में बाइक सवार लॉ का छात्र सहित दो घायल, रेफर
हमीरपुर, मई 11 -- मुस्करा। हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे के खड़ेही गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एलएलबी का छात्र और उसका ममेरा भाई घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जनपद झांसी के गरौठा कस्बा निवासी 22 वर्षीय सत्यम शर्मा हमीरपुर में लॉ कॉलेज का छात्र है। परीक्षा देने के लिए सोमवार को अपने ममेरे भाई 18 वर्षीय दीपांशु निवासी बागीपुरा जतारा टीकमगढ़ (मप्र) के साथ गरौठा से हमीरपुर आ रहा था। जैसे ही दोनों खड़ेही गेट के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सत्यम के जबड़े, सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दीपांशु भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और यूपी 112 पुलिस की मदद से दोनों को सीएचसी मुस्करा ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.