शाहजहांपुर, मार्च 29 -- तिलहर। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मदनापुर के राघवेंद्र ने बताया कि उनका छोटा भाई सत्येंद्र सिंह शनिवार की दोपहर तिलहर से बाइक द्वारा घर वापस आ रहा था। रास्ते में राजनपुर गांव के आगे अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...