कोडरमा, अप्रैल 5 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि सतगावां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद दोस्त उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। सतगावां थाना क्षेत्र के घोड़सिमर मोड़ ढाबा के समीप पुलिस की तत्परता से मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल युवक को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान राजू कुमार (पिता स्व. विजय प्रसाद), निवासी ग्राम पीलकी, थाना खुदागंज, बिहार शरीफ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू कुमार अपने दो दोस्तों के साथ रविवार की शाम बासोडीह से गोविंदपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान घोड़सिमर मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दोनों साथी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.