प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शास्त्री पुल पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों अंदावा में शादी समारोह में हलवाई का काम कर बाइक से लौट रहे थे। दारागंज पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बहरी गजहरियाउमुक्त गांव निवासी शेषमणि सोंधिया का पुत्र 35 प्रदीप सोंधिया प्रयागराज के मीरापुर में दोस्तों के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। वह शादी समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों ने खाना बनाने का काम करता था। प्रदीप शनिवार को अपने दोस्त कुशल के साथ अंदावा शादी समारोह में काम करने गया था। जहां से देर रात दोनों बाइक से मीरापुर लौट रहे थे। शास्त्री पुल पर किसी वाहन ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभी...