इटावा औरैया, जनवरी 21 -- इटावा, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर विचारपुरा गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जसवंतनगर के नगला गड़रियान निवासी 18 वर्षीय आर्यन पुत्र शिवचरण शहर के मैनपुरी फाटक के पास अपने परिवार के साथ रह रहा था। बुधवार को वह अपनी बड़ी बहन सोनम के घर फुलरई गांव जा रहा था। आर्यन के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी मंडी गेट निवासी बॉबी पुत्र राजेंद्र भी बाइक पर सवार था। जैसे ही दोनों सिविल लाइन क्षेत्र के विचारपुरा गांव के पास पहुंचे, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान कार्यालय जा रही सीओ आयुषी सिंह ने घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.