मथुरा, मार्च 9 -- जनपद मथुरा के थाना राया के अंतर्गत सोनई कस्बा के समीप रविवार देर रात बाइक और स्कूटी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी। इसके चलते बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि स्कूटी और बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। रविवार रात करीब 12 बजे असलम (26) और रियाज (28) निवासीगण राधेश्याम कालोनी, गोविंद नगर बाइक लेकर मुरसान की ओर जा रहे थे। तभी राया-हाथरस मार्ग पर कस्बा सोनई में सामने से स्कूटी लेकर आ रहे बृजेश कुमार (30) निवासी ताजपुर, मुरसान, हाथरस से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इसके चलते तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे बिचपुरी चौकी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिये एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने असलम को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.