हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल
अलीगढ़, अगस्त 6 -- जट्टारी, संवाददाता। इंद्रापुरम क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 31 वर्षीय युवक राहुल कुमार की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मंगलवार सुबह उस समय हुआ जब दोनों युवक नौकरी की तलाश में घर से निकले थे। मूलरूप से जट्टारी (अलीगढ़) निवासी राहुल कुमार पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ लकड़पुर (हरियाणा), दिल्ली बॉर्डर के पास रह रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे राहुल अपने दोस्त साकिर के साथ बाइक से नौकरी ढूंढने निकले थे। दोपहर करीब 11 बजे परिजनों को हादसे की सूचना मिली।
हादसे का विवरण इंद्रापुरम में एक वाहन को बचाने के प्रयास में राहुल ने बाइक का अगला ब्रेक अचानक लगा दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और अज्ञात वाहन से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में राहुल की पसलियां टूट गईं और दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.