हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल, पति रेफर
भदोही, मार्च 29 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के हरदेवपुर गांव के पास गिराई-दानूपुर मार्ग पर बोलेरो के टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौरी थाना क्षेत्र के ममहर निवासी 28 वर्षीय तौसिफ पत्नी 25 वर्षीय पत्नी आफरीन के साथ बाइक से खानापुर जा रहे थे। रास्ते में बोलेरो के टक्कर से बाइक सहित गिर जाने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सरकारी एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद तौसिफ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.