कानपुर, जून 21 -- कानपुर देहात। डेरापुर-रूरा मार्ग पर गलुआपुर में पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी देकर तीनो को गंभीर हालत में सीएचसी डेरापुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे घायल को मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के बदनपुर निवासी 25 वर्षीय जगदेव पुत्र जगराम गांव के ही 40 वर्षीय चिंटू पुत्र रघुनाथ के साथ बाइक से रूरा की ओर आ रहा था। डेरापुर-रूरा मार्ग पर गलुआपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास डेरापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से उन दोनों के साथ ही दूसरी बाइक से जा रहे बल्दी पुरवा डेरापुर निवासी साठ वर्षीय जय प्रकाश गं...