हादसे में बाइक सवार दो कांवड़िए घायल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- जानसठ। गंगनहर पुलिस चौकी के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों कांवड़िये घायल हो गए। गाजियाबाद निवासी चीकू और साहिल बाइक पर सवार होकर सिखेड़ा गंगनहर पटरी से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए जा रहे थे। सिखेड़ा गंगनहर पुलिस चौकी के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल दोनों कांवड़ियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: डिवाइडर से भिड़ी बाइक, दो कांवड़िए घायल यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों का शिकार हुए कांवड़िए, एक की मौत; 9 घायल यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में रील और रफ्तार का कहर, दो हादसों में 11 कांवड़िएं घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.