श्रावस्ती, जून 20 -- इकौना,संवाददाता। मार्ग दुर्घटना में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल, हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला चिकित्सालय भिनगा किया गया रेफर। शुक्रवार रात थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम इटौंजा निवासी 50 वर्षीय विद्याराम पुत्र असर्फी लाल अपनी पत्नी सुंदरपता को लेकर मोटर साइकिल से पयागपुर में शादी समारोह में जा रहे थे इकौना से पयागपुर रोड पर थोड़ी दूर आगे चले थे कि अचानक सामने कुत्ता के आ जाने से बाइक और नियंत्रित हो गई जिससे पति पत्नी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना पहुंचाया।चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पति-पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...