हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र में मोहनपुरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डीसीएम चालक की मौत हो गई। पाली थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव निवासी रामवीर डीसीएम चालक थे। परिवार में पत्नी और पांच वर्षीय पुत्री रिया है। बड़े भाई रामबाबू ने बताया,रविवार शाम करीब 7:30 बजे रामवीर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सवायजपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामवीर गंभीर घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल सवायजपुर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.