साहिबगंज, मई 27 -- साहिबगंज। साहिबगंज-राजमहल रोड मसकलैया में बुधवार को बाइक व टोटो की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल तीनपहाड़ थाना के चौकीदार अजय मंडल(28) है। जानकारी के मुताबिक चौकीदार बाइक से अपने साथी के साथ उधवा घर लौट रहा था। इसी दौरान मसकलैया में मोड़ लेने के दौरान बाइक टोटो में टकरा गया। इससे बाइक सवार चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...