हादसे में बाइक सवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
कोडरमा, मई 14 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गया-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कटैया पंचायत के चूआँपहरी के समीप फोर व्हीलर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फोर व्हीलर वाहन गोविंदपुर की ओर से आ रहा था, जबकि मोटरसाइकिल सवार बासोडीह की तरफ जा रहा था। चुआपहरी के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान प्रमोद यादव (45 वर्ष), ग्राम मिश्रीचक, गोविंदपुर (बिहार) निवासी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में पांच घायल, सदर अस्पताल में भर्ती दुर्घटना के समय मौके से गुजर रही सतगावां थाना की गश्ती दल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपनी गाड़ी से अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.