हरदोई, मई 12 -- संडीला, संवाददाता। संडीला-अतरौली मार्ग पर ग्राम हकीमखेड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कैंटीन संचालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम टिठई मजरा पिपरगांव निवासी 25 वर्षीय अरुण तिवारी औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्राम मुरारनगर में कैंटीन संचालित कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार रात वह अपनी कैंटीन जाने के लिए बाइक से संडीला आ रहे थे। जैसे ही वह संडीला-अतरौली मार्ग पर ग्राम हकीमखेड़ा के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल अरुण को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले गए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अनुज ने बताया कि अरुण तीन भाइयों और एक बहन मे...