हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर मुकदमा
रुद्रपुर, अगस्त 22 -- रुद्रपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम समसपुर, थाना मीरगंज, जिला बरेली निवासी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका भाई लाल सिंह बाइक से जा रहा था। किच्छा हाईवे पर बाइक यूके 06 बीपी 1606 के चालक ने उसके भाई के बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में लाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.