भदोही, दिसम्बर 19 -- भदोही, संवाददाता। पुरानी बाजार ज्ञानपुर निवासी महिला की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। सड़क हादसे में घायल उनके पति की मौत हो गई थी। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। तहरीर में रेनू गुप्ता ने कहा कि पति जितेंद्र कुमार गुप्ता 13 दिसंबर की रात को बाइक से गोपीगंज जा रहे थे। सिंहपुर पेट्रोल पंप के आगे और नहर के पहले सामने आ रहे बोलेरो चालक ने जोरदार धक्का मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज को जिला अस्पताल ज्ञानपुर लाया गया,जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 281 और 106 (1) के तहत मामला जर्द किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.