हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत, साथी जख्मी
मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोठिलवा गांव के पास बुधवार की दोपहर दो बजे पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मलईबारी तरकापुर निवासी 17 वर्षीय मोहित बिंद पुत्र नन्हेलाल अपने गांव के ही साथी आकाश बिंद पुत्र राजेश बिंद के साथ चुनार कोतवाली क्षेत्र के रामपुर शक्तेशगढ़ रिश्तेदारी में जा रहा था। वह जैसे ही कोठिलवा गांव के पास पहुंचा। तभी पिकअप ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार मोहित की मौत हो गई। बाइक पर बैठा साथी आकाश घायल हो गया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक चालक पिकअप लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.