सहरसा, अगस्त 20 -- सहरसा, संवाद सूत्र। बनगांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनाथ कॉलेज के समीप बुधवार की शाम बाइक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक जलई थाना क्षेत्र के बौरहबा वार्ड संख्या 14 निवासी स्व. रहमतुल्लाह का 24 वर्षीय पुत्र मासूम था। जबकि बघवा निवासी मो. हुसैन का 23 वर्षीय पुत्र मो. जाकिर है। पीड़ित परिजनों के अनुसार दोनों युवक बुधवार को बाइक से सहरसा जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मीनाथ कॉलेज के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सहरसा शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया...