फिरोजाबाद, मई 14 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र में सोमवार को हुए हादसे में क्रेन चालक की मौत के मामले में मृतक के चाचा ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गंगाप्रसाद पुत्र रामदयाल निवासी हबीवपुर थाना महावन जिला मथुरा का भतीजा ध्रुव सिंह पुत्र भूपसिंह चौधरी यूपीडा की क्रेन सर्विस पर चालक था। 12 मई को वह अपनी क्रेन से खराब गाडी को टोचन करके आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे 60.700 किमी नसीरपुर कट के पास पहुँचा था। तभी अचानक क्रेन बंद हो गई। वह अपनी क्रेन से नीचे उतरकर उसको चैक कर रहा था तभी आगरा की ओर से आ रही बस के चालक ने क्रेन के पास खड़े युवक में टक्कर मार कर साइड में खडे टैंकर से जाकर टकरा गई। यह भी पढ़ें- ऑटो पलटने से जख्मी अधेड़ की मौत, मुकदमा हादसे में क्रेन चालक के साथ ही बस में सवार कई यात्री भी गम्भीर ...