गोरखपुर, जुलाई 24 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत चौराहे के पास गुरुवार सुबह एक फैक्टरी का कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गया। परिजन उसे एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहजनवा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने समय से इलाज न मिलने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बवंडरा गांव निवासी निगम सिंह (42) रोज की तरह गुरुवार सुबह साइकिल से सेक्टर-23 स्थित फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। वह भीटी रावत चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद एंबुलेंस से उन्हें तत्काल सीएचसी सहजनवा ले जाया गया। आरोप है क...