बस्ती, दिसम्बर 25 -- बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र स्थित सिंह धर्मकांटा पैड़ा के पास हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पैड़ावाले बाबा गोविन्द कुमार के चार भतीजे घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने गोविन्द कुमार की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में गोविन्द कुमार ने बताया कि उनके भतीजे राज, हिमांशु, हर्ष और अभय चार पहिया वाहन से बस्ती जा रहे थे। पैड़ा से निकलने के बाद सिंह धर्मकांटा के पास बस्ती की तरफ से आ रही बस ने तेज गति में कार को ठोकर मार दिया। कार में सवार चारो भतीजों को चोट लगी। राज व हिमांशु को गंभीर चोट लगी है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.