हादसे में पूर्व सैनिक घायल, परिजनों का हंगामा
रायबरेली, मई 31 -- शिवगढ़। नगर पंचायत शिवगढ़ के पहाड़पुर वार्ड के रहने वाले रिटायर फौजी राजकिशोर बाजपेई ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भवानीगढ़ चौराहा से बाइक से शिवगढ़ लौट रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे चार पहिया वाहन सवार प्रधान संघ अध्यक्ष ने उनके ऊपर जानबूझकर गाड़ी चढ़ा दी।
घटना का विवरण इसके बाद चार पहिया सवार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और हाथापाई की। इसी समय पुलिस आ गई, जिससे जान बच गई। आरोप है कि नगर पंचायत में गोशाला बनवाई गई थी उसी पर जन सूचना अधिकार में सूचना मांगने पर जान से मारने की कोशिश की गई है। सीएचसी से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रिटायर फौजी की खबर पाकर हजारों लोगों ने अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.