शाहजहांपुर, मार्च 8 -- तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली निजी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। नगर पंचायत के पूर्व सदस्य छेदा के पुत्र निर्भान मदनापुर में अपनी मोबाइल की दुकान बंद करके सांयकाल घर लौट रहा था। खैरपुर चौराहे पर सामने से आई तेज रफ्तार मारुति कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गयी। सूचना पर परिजन पहुंचे और तत्काल घायल को उपचार के लिए बरेली ले गये। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घायल की हालत गंभीर बताई गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.