हादसे में पीड़ित परिवारों से संपर्क कर राहत पर किया विचार-विमर्श
गंगापार, मई 16 -- तीन दिन पहले आयी तेज आंधी के कारण दो किशोरों की मौत के बाद मांडा ब्लाक के बीडीओ अनीस अहमद व तहसील मेजा के राजस्व कर्मी पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर सरकारी योजनाओं से जोड़ने के संदर्भ में जांच पड़ताल की। ब्लॉक व तहसील की टीम ने चिलबिला गांव में 12 वर्षीय अंश कुमार पासवान की आंधी में टीन शेड गिरने से हुई मौत के बाद उनके पिता श्याम बाबू पासवान व परिजनों से मुलाकात कर राशन कार्ड के लिए आवेदन कराने और पीएम आवास योजना से लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र के भौंसरानरोत्तम ग्राम पंचायत के केवट पुरवा गांव निवासी लक्ष्मी नारायण बिंद के बेटे 12 वर्षीय आदित्य उर्फ नचकऊ की आम के डाल गिरने से हुई मौत के बाद उनके घर पहुंचे बीडीओ मांडा अनीस अहमद ने आदित्य के पिता व परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया। यह भी पढ़ें- आपदा पीड़ितों तक पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.