गोरखपुर, अप्रैल 23 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत घघसरा के पंजाब नेशनल बैंक के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से आ रहे इंजीनियर को टक्कर मार दी। पादरी बाजार निवासी 30 वर्षीय इंजीनियर अरुण साहू अपनी बजाज पल्सर से सिद्धार्थनगर एक मकान की नापजोख करने गए थे। गुरुवार दोपहर बाद काम निपटाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही घघसरा बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने पहुंचे थे कि सामने से दूसरे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- फोरलेन एनएच-31 पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.