हादसे में पांच घायल, तीन गंभीर
बाराबंकी, मई 28 -- देवा शरीफ। इब्राहिमपुर गांव के पास बाइक और ऑटो रिक्शा के बीच हुई भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में निजामुद्दीन निवासी फतेहपुर, खुर्शीद निवासी सिधौली, सुशीला निवासी घुंघटेर को गंभीर चोटे आई हैं। सीएचसी के डॉक्टर नीरज ने बताया तीनों गंभीर रूप से घायलों का जिला अस्पताल रेफर किया गया है और मामूली चोटे लगी समरीन और उम्मे का इलाज देवा सीएचसी पर किया गया है। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में पांच युवक घायल, हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.