वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को निर्माणाधीन जी-12 भवन के छठे तल से गिरने से मजदूर की मौत हो गई थी। अररिया (बिहार) जिले के जॉकीहाट सिसोना टोला निवासी मृतक 21 वर्षीय मजदूर मो.इफ्तिखार की भाभी शुक्रवार को कैंट थाने पहुंची और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। हालांकि पुलिस के समझाने पर उसने तहरीर वापस ले ली। पुलिस ने घटना के बाद से ही ठेकेदार दीपक सिंह को हिरासत में लिया था। इस बीच शुक्रवार को मृतक की भाभी एवं अन्य परिजन पहुंचे और एक मेठ पर पूर्व में विवाद को कारण बताते हुए हत्या का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- छठी मंजिल पर काम करते वक्त गिरने से पेंटर की मौत तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भी पहुंची। मौके पर पहुंचे एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने घटना से अवगत कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.