प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- अंतू। लीलापुर थाना क्षेत्र के कोडरा मादूपुर निवासी 50 वर्षीय बड़ेलाल 48 वर्षीय पत्नी कमला देवी के साथ दो फरवरी को साइकिल से रिश्तेदारी अंतू के किशुनगंज गए थे। अंतू क्षेत्र के संडवा चंद्रिका इंटर कॉलेज के समीप लोडर ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दिया था। इसमें कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। पति बड़ेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन रायबरेली एम्स में उसका इलाज करा रहे थे। चार दिन पूर्व डिस्चार्ज होकर घर आए थे। सोमवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई और घर पर ही उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.