मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। हादसे में पत्नी की मौत के दावा वाद की सुनवाई के बाद स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने शनिवार को उसके पति वैशाली के कठारा थाना के कैला जलालपुर गांव के संजीत कुमार को 14.50 लाख रुपये का चेक दिया। दावा वाद को लेकर स्थाई लोक अदालत में आपसी सहमति के बाद बीमा कंपनी से समझौता राशि तय की गई थी। इसके बाद महिला के पति को मुआवजा राशि दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...