समस्तीपुर, मार्च 30 -- विद्यापतिनगर। विद्यापतिनगर मदुदावाद पथ के एनएच 122 बी के बढ़ौना मुसहरी के निकट शनिवार की देर रात सड़क हादसे में मृत महिला की पहचान कर ली गई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि एक बाइक से तीन लोग आ रहे थे। जिसे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। मृत महिला की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा लक्ष्मण टोल निवासी संजीव पासवान की पत्नी शांति देवी (25) के रूप में हुयी है। वही महिला के पति संजीव पासवान और दूसरा जख्मी युवक दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगामा निवासी अजय पासवान बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया की सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही जख्मी का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...